A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ये 5 क्रिकेट रिकार्ड जिसे जानकर रह जाएंगे दंग

ये 5 क्रिकेट रिकार्ड जिसे जानकर रह जाएंगे दंग

दूसरे खेलों की तरह क्रिकेट का भी नंबर और रिकार्ड का खेल है। कई ऐसे रिकार्ड हैं जिनके बारे में अधिकतर लोग जानते हैं, चाहे वो डॉन ब्रेडमैन 99.94 टेस्ट बैटिंग औसत हो या फिर

ये 5 क्रिकेट रिकार्ड...- India TV Hindi
ये 5 क्रिकेट रिकार्ड जिसे जानकर रह जाएंगे दंग

दूसरे खेलों की तरह क्रिकेट का भी नंबर और रिकार्ड का खेल है। कई ऐसे रिकार्ड हैं जिनके बारे में अधिकतर लोग जानते हैं, चाहे वो डॉन ब्रेडमैन 99.94 टेस्ट बैटिंग औसत हो या फिर सचिन के 100 अंतरराष्ट्रीय शतक। इसके अलावा भी कई ऐसे रिकार्ड हैं जो क्रिकेट प्रेमियों की फिंगर टिप्स पर होते हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी रिकार्ड हैं जिसके बारे शायद आपको पता न हो और जिसके बारे में जानकर आप चौक पड़ेंगे।

हम यहां आपको बता रहे हैं 5 ऐसे ही रिकार्ड:

1 युवराज सिंह –T20 में चौक्कों से ज़्यादा छक्के लगाने वाला

युवराज सिंह ने आख़िरी टी20 मैच 2014 विश्व कप में खेला था। इस धाकड़ बल्लेबाज़ को जब 2015 विश्व कप के लिये टीम इंडिया में शामिल नहीं किया गया था तो लोगों को हैरानी हुई थी। युवी की लंबे शॉट लगाने के मामले में कोई सानी नहीं है और उन्होंने भारत के लिये लगातार शानदान प्रदर्शन किया है।

हम यहां आपको युवराज को एक ऐसा रिकार्ड बताने जा रहे हैं जिससे आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि इस खिलाड़ी को 2016 टी20 विश्व कप के लिये भारत की टीम में क्यों नही रखा जाना चाहिये। युवराज 25 या इससे ज़्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज़ों में एकमात्र ऐसे बल्लेबाज़ हैं जिन्होंने टी20 में चौक्के से ज़्यादा छक्के लगाये हैं। युवी ने 40 मैचों में 61 चैक्के और 63 छक्के लगाये हैं।
न्यूज़ीलैंड के ब्रेंडन मैक्कुलम ने 71 मैचों में 199 चैक्के और 91 छक्के लगाये हैं।

Latest Cricket News