1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कश्मीरी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने पहनी पाकिस्तान की जर्सी, पाक का ही गाया राष्ट्रगान

कश्मीरी क्रिकेट क्लब के खिलाड़ियों ने पहनी पाकिस्तान की जर्सी, पाक का ही गाया राष्ट्रगान

Kashmiri club wearing pak jersey- India TV Hindi
Kashmiri club wearing pak jersey

नयी दिल्ली: कश्मीर में अलगाववादियों ने एक बार फिर देश विरोधी हरकत की। सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो आया है जिसमें कश्मीर के एक स्थानीय क्रिकेट क्लब के खिलाड़ी पाकिस्तान की जर्सी पहने हुए हैं और मैच शुरु होने के पहले पाकिस्तान का राष्ट्रगान गा रहे हैं।

ख़बरों के मुताबिक ये मैच दो अप्रैल को गंदरबल में हुआ था। उस दिन अलगाववादियों ने प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर यात्रा के विरोध में हड़ताल का आव्हान किया था। 

जिस टीम ने पाकिस्तानी जर्सी पहन रखी थी उसका नाम बाबा दरिया उद्दीन है। बाबा दरिया उद्दीन संत थे जिनकी दरगाह गंदरबल में है। दूसरी टीम ने सफेद जर्सी पहन रखी थी। 

उद्घोषकों ने घोषणा की थी कि मैच शुरु होने के पहले सम्मान में पाकिस्तान का राष्ट्रीय गान गाया जाएगा। खबरों में कहा गया है कि ये क्रिकेट मैदान स्शानीय पुलिस थाने के क़रीब है।

एस मौक़े पर एक खिलाड़ी ने कहा, “हम चाहते थे कि हमारी टीम अलग लगे साथ ही हम कश्मीरियों को बताना चाहते थे कि हम कश्मीर-मुद्दा भूले नही हैं। इसलिये हमें ये थीम मुनासिब लगी। 

Latest Cricket News