1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 12 साल के पाकिस्तानी बच्चे ने घसीटा चयनकर्ता को कोर्ट में

12 साल के पाकिस्तानी बच्चे ने घसीटा चयनकर्ता को कोर्ट में

पाकिस्तान में एक 12 साल के बच्चे ने अंडर-13 प्रतियोगिता के लिए नहीं चुने जाने पर जूनियर सिलैक्शन कमेटी के प्रमुख बासित अली पर मुकदमा कर दिया है।

Sudais-Ulfat-Sherpao- India TV Hindi
Sudais-Ulfat-Sherpao

पाकिस्तान में एक 12 साल के बच्चे ने अंडर-13 प्रतियोगिता के लिए नहीं चुने जाने पर जूनियर सिलैक्शन कमेटी के प्रमुख बासित अली पर मुकदमा कर दिया है। इस्लामाबाद की एक स्थानीय अदालत ने मंगलवार को बासित अली को कोर्ट में हाज़िर होने के समन जारी किया है।

सातवीं क्लास के ऑलराउंडर सौदैस उल्फ़त शरपाओ ने अपनी याचिका में कहा कि उसने फ़िटनेस टेस्ट और ट20 प्रतियोगिता के लिए हुआ ट्रायल पास कर लिया था फिर भी उसे टीम में नही लिया गया। 

शरपाओ से बाद में कहा गया कि वह उम्र् की सीमा पार कर चुके हैं इसलिए उसका चयन नहीं हो सकता। लेकिन सौदैस के पिता उल्फतुल्लाह ने कहा कि बेटे की उम्र को लेकर उन्होंने तमाम दस्तावेज़ पेश कर दिए थे। "मैंने सभी ज़रुरी दस्तावेज़ दिए है। मैं इस्लामाबाद के स्कूल से सर्टिफिकेट भी लाया लेकिन फिर भी उसे चयनकर्ता ने ख़ारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह 5 मई को 13 साल का हो जाएगा।

बहरहाल बासित अली ने सभी आरोपों को ख़ारिज करते हुए दावा किया कि मेडिकल टेस्ट में उसकी उम्र ज़्यादा निकली है। "मैंने उसका चयन कर लिया था लेकिन बाद में पता चला कि मेडिकल टेस्ट में वह फेल हो गया है।

अली ने कहा कि वह तरह की क़ानूनी कार्रवाई करके साबित करेंगे कि उन्होंने मेरिट के आधार पर ही ये फ़ैसला किया है।

Latest Cricket News