1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. डिविलियर्स द. अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी से हटे, डु प्लेसिस संभालेंगे कमान

डिविलियर्स द. अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी से हटे, डु प्लेसिस संभालेंगे कमान

एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है और क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस को नया कप्तान बनाए जाने की घोषणा की है। आपको बता दें कि जनवरी

 AB de Villiers- India TV Hindi
AB de Villiers

एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट कप्तानी छोड़ दी है और क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने उनकी जगह फाफ डु प्लेसिस को नया कप्तान बनाए जाने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि जनवरी में डिविलियर्स को हाशिम अमला के इस्तीफे के बाद जनवरी में कप्तान बनाया गया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में दक्षिण अफ्रीका टीम की कप्तानी की थी। लेकिन इसके बाद चोटिल होने के कारण उन्हें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से बाहर रहना पड़ा। कोहनी में लगी चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाने के कारण श्रीलंका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भी उन्हें जगह नहीं मिली।

डिविलियर्स ने कहा कि टीम का हित हमेशा निजी हितों से ऊपर रहना चाहिए। यह बात मेरे लिए भी लागू होती है। टेस्ट टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी मिलना बहुत सम्मान की बात थी, लेकिन मैं (चोट के कारण) दो सीरीज में शामिल नहीं हो पाया और श्रीलंका के खिलाफ आगामी सीरीज को लेकर भी मैं असमंजस में हूं। मौजूदा अफ्रीकी टीम के ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन के मद्देनजर यह व्यापक हित में है कि फाफ डु प्लेसिस को स्थायी टेस्ट कप्तान बनाया जाए।

डिविलियर्स ने कहा, मैं फाफ को करीब 20 सालों से जानता हूं। उस वक्त से जब स्कूल हम क्रिकेट खेला करते थे। अगर उन्हें इस उत्साही अफ्रीकी टीम का कप्तान बनाया जाता है तो मेरा उनको पूरा समर्थन रहेगा।

Latest Cricket News