ग्रेटर नोएडा: बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत अफगानिस्तान की क्रिकेट टीम ने रविवार को ग्रेटर नोएडा खेल परिसर में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में आयरलैंड को 28 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान ने आयरलैंड का सूपड़ा साफ करते हुए तीन टी-20 मैचों की सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।
देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 234 रनों का विशाल लक्ष्य रखा। इसे आयरलैंड की टीम हासिल नहीं कर पाई और 205 रनों पर आउट हो गई। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद नबी (82) और मोहम्मद शाहजाद (72) ने सबसे ज्यादा रन बनाए। आयरलैंड के लिए इस पारी में केविन ओब्राएन ने सबसे अधिक 4 विकेट लिए, वहीं जेकब मुल्डर और ऐंडी मैकब्रिने को एक सफलता मिली।
Mohammad Nabi | PTI Photo
मोहम्मद नबी। (PTI फोटो)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड के बल्लेबाजों ने भी अफगानिस्तान के गेंदबाजों की अच्छी धुलाई की, लेकिन इसके बावजूद वे जीत नहीं हासिल कर पाए। आयरलैंड के लिए गैरी विल्सन (59), पॉल स्टर्लिग (49) और स्टुअर्ट थॉम्पसन (43) ने सबसे अधिक रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए राशिद खान ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, वहीं करीम जनत और आमिर हम्जा को 2-2 तथा शापूर जादरान, नबी को एक-एक सफलता मिली।
Latest Cricket News