A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इंजमाम ने कहा, अफरीदी विदाई मैच का हकदार

इंजमाम ने कहा, अफरीदी विदाई मैच का हकदार

कराची: पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक का मानना है कि आक्रामक आलराउंडर शाहिद अफरीदी लगभग दो दशक तक देश की सेवा करने के बाद विदाई मैच के हकदार हैं। इंजमाम ने कल

Shahid-Afridi- India TV Hindi
Shahid-Afridi

कराची: पाकिस्तान के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक का मानना है कि आक्रामक आलराउंडर शाहिद अफरीदी लगभग दो दशक तक देश की सेवा करने के बाद विदाई मैच के हकदार हैं। 

इंजमाम ने कल रात दुबई में पाकिस्तानी संवाददाताओं से कहा कि अफरीदी ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह उचित विदाई और संन्यास का हकदार है। 
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम ने कहा, मेरे नजरिये से शाहिद विदाई मैच का हकदार है जिससे कि वह उचित तरीके से संन्यास की घोषणा कर सके और सम्मानजनक तरीके से संन्यास ले। 

सूत्रों के अनुसार आफ़रीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सन्यास लेने के पहले वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ एक मैच खेलने की इजाज़त मांगी है। शाहिद ने इस मसले पर मुख्य चयनकर्ता इंज़माम-उल-हक़ से चर्चा की है और ससम्मान सन्यास लेने की इच्छा व्यक्त की है।

संयुक्त अरब अमीरात में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ सिरीज़ के बाद पाकिस्तान अगले 12 महीने तक टी20 मैच नही खेलेगा।

आफ़रीदी ने 98 टी20 मैच खेले हैं और 18 की औसत से 1405 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फ़ॉर्मेट में 97 विकेट भी लिए हैं। वह 2015 विश्व कप के बाद वनडे को अलविदा कर चुके हैं।

Latest Cricket News