A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आफ़रीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का दिया संकेत

आफ़रीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने का दिया संकेत

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तूफ़ानी बल्लेबाज़ शाहिद आफ़रीदी ने संयुक्त अरब अमीरात में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ सिरीज़ के बाद खेल से सन्यास लेने का संकेत दिया है। सूत्रों के अनुसार आफ़रीदी ने

Shahid Afridi- India TV Hindi
Shahid Afridi

कराची: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और तूफ़ानी बल्लेबाज़ शाहिद आफ़रीदी ने संयुक्त अरब अमीरात में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ सिरीज़ के बाद खेल से सन्यास लेने का संकेत दिया है।

सूत्रों के अनुसार आफ़रीदी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से सन्यास लेने के पहले वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ एक मैच खेलने की इजाज़त मांगी है। शाहिद ने इस मसले पर मुख्य चयनकर्ता इंज़माम-उल-हक़ से चर्चा की है और ससम्मान सन्यास लेने की इच्छा व्यक्त की है।

संयुक्त अरब अमीरात में वेस्ट इंडीज़ के ख़िलाफ़ सिरीज़ के बाद पाकिस्तान अगले 12 महीने तक टी20 मैच नही खेलेगा।

आफ़रीदी ने 98 टी20 मैच खेले हैं और 18 की औसत से 1405 रन बनाए हैं। उन्होंने इस फ़ॉर्मेट में 97 विकेट भी लिए हैं। वह 2015 विश्व कप के बाद वनडे को अलविदा कर चुके हैं।

इस बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड आफ़रीदी को एक मैच खिलाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है।

Latest Cricket News