1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs IND : दूसरे टी-20 में धमाकेदार जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई

NZ vs IND : दूसरे टी-20 में धमाकेदार जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने दी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में मिली दमदार जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।

virat kohli, india vs new zealand, ind vs nz, nz vs ind, new zealand vs india, nz vs ind 2020- India TV Hindi
Image Source : GETTY IMAGES Virat kohli and  Rohit sharma

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में मिली 7 विकेट से जीत के बाद भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। पांच टी-20 मैचों की सीरीज में भारत ने अब 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत ने सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी।

टीम इंडिया को मिली जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें उन्होंने लिखा, ''एक साथ मजबूत गणतंत्र दिवस की सबको बधाई, जय हिंद।''

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान न्यूजीलैंड की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में भारत को 133 रनों का लक्ष्य दिया था।

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 17.3 ओवर में महज तीन विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया। भारत के लिए सबसे अधिक केएल राहुल ने नाबाद 57 रनों की पारी खेली। राहुल का इस सीरीज में लगातार दूसरा अर्द्धशतक था। राहुल के अलावा भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने 44 रनों की पारी खेली और अर्द्धशतक बनाने से 6 रन पीछे रह गए।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला 29 जनवरी को हैमिल्टन के सैडन पार्क में खेला जाएगा। 

Latest Cricket News