A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल

आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल

कोलंबो: अपने टीम संयोजन को सही करने के लिये भारतीय क्रिकेट टीम ने कर्नाटक के आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को गुरूवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले 16वें सदस्य के रूप में टीम

आलराउंडर स्टुअर्ट...- India TV Hindi
आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी भारतीय टेस्ट टीम में शामिल

कोलंबो: अपने टीम संयोजन को सही करने के लिये भारतीय क्रिकेट टीम ने कर्नाटक के आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी को गुरूवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले 16वें सदस्य के रूप में टीम से जुड़ने के लिये कहा है।

भारतीय बोर्ड के आधिकारिक बयान के अनुसार बिन्नी को टीम में 16वें सदस्य के रूप में जोड़ा गया है और वह वर्तमान टीम में शामिल किसी खिलाड़ी का स्थान नहीं लेंगे।

बीसीसीआई की मीडिया विग्यप्ति में कहा गया है, आलराउंडर स्टुअर्ट बिन्नी श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे मैच से पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ेंगे।

लेकिन यह साफ है कि यह 31 वर्षीय खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच के लिये अंतिम एकादश में चयन की योजना में भी शामिल है।
इरफान पठान के चोटों के कारण बाहर हो जाने के बाद भारतीय टेस्ट टीम एक अदद गेंदबाजी आलराउंडर की तलाश में जुटी है और बिन्नी को भी हताशा में टीम से जोड़ना पड़ा है।

विराट कोहली की पांच गेंदबाजों के साथ उतरने की रणनीति का मतलब है कि टीम को नंबर सात पर अच्छे बल्लेबाज की जरूरत है। अभी के हिसाब से लग रहा है कि बिन्नी को हरभजन की जगह अंतिम एकादश में लिया जा सकता है।

यह भी पता चला है कि मुरली विजय की हैमस्टि्रंग की चोट पर टीम फिजियो पैट्रिक फरहार्ट निगरानी रखे हुए हैं और उन्हें अंतिम एकादश में शामिल करने का फैसला दूसरे टेस्ट मैच से एक दिन पहले किया जाएगा।

Latest Cricket News