A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VIDEO: तो ये थी युवराज के 6 छक्कों के पीछे की कहानी

VIDEO: तो ये थी युवराज के 6 छक्कों के पीछे की कहानी

9 साल पहले यानी 19 सितंबर 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में जब युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंद पर छह छक्के ठोके तो सारा क्रिकेट जगत चकित होकर रह गया

yuvraj-singh- India TV Hindi
yuvraj-singh

9 साल पहले यानी 19 सितंबर 2007 टी-20 वर्ल्ड कप में जब युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्रॉड की छह गेंद पर छह छक्के ठोके तो सारा क्रिकेट जगत चकित होकर रह गया और ये तारीख़ विश्व क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई।  

वो छह छक्के इतना ताज़ा हैं कि आज भी क्रिकेट प्रेमी के ज़हन में ज्यों के त्यों नक्श हैं। लेकिन इन छक्कों के पीछे एक कहानी है जो अगर न होती तो शायद युवराज ने ये अद्भुत काम न किया होता। युवराज ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इन छक्कों के पीछे दरअसल वजह ब्रॉड नहीं बल्कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ थे जिनके साथ उनकी कहासुनी हो गई थी और वह बहुत ग़ुस्से में थे।

युवराज ने इस इंटरव्यू में बताया कि उनकी फ्लिंटॉफ के साथ क्या बहस हुई थी। उन्होंने कहा, 'फ्लिंटॉफ की बॉल पर मैंने दो चौक्के लगाये, इससे बोखलाकर फ्लिंटॉफ ने मुझसे कहा कि वो बिल्कुल बकवास शॉट थे। मैंने भी उन्हें उन्ही की भाषा में जवाब दिया। फिर उन्होंने मुझसे कहा कि वो मेरा गला काट देंगे और मैंने उनसे कहा कि तुम मेरे हाथ में यह बैट देख रहे हो न?'

 

Latest Cricket News