A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लिटिल मास्टर के लिटिल अर्जुन तेंदुलकर अंडर 16 पश्चिम क्षेत्र टीम में

लिटिल मास्टर के लिटिल अर्जुन तेंदुलकर अंडर 16 पश्चिम क्षेत्र टीम में

वडोदरा: चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को हुबली में 24 मई से होने वाले अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट के लिये पश्चिम क्षेत्र की अंडर 16 टीम में शामिल किया गया है। ओ एम भोसले

Arjun Tendulkar- India TV Hindi
Arjun Tendulkar

वडोदरा: चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को हुबली में 24 मई से होने वाले अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट के लिये पश्चिम क्षेत्र की अंडर 16 टीम में शामिल किया गया है। ओ एम भोसले टीम के कप्तान होंगे । टूर्नामेंट छह जून तक चलेगा । टीम का ऐलान बड़ौदा क्रिकेट संघ के सचिव स्नेहल पारिख ने किया। भारतीय जूनियर चयन समिति की कल हुई बैठक में टीम का चयन किया गया । बैठक की अध्यक्षता राकेश पारिख ने की। चयन समिति में तुषार अरोठे, शांतनु सुगवेकार, समीर दिघे और जे कृष्णा राव थे।

अंडर 16 पश्चिम क्षेत्र टीम: ओ एम भोसले (कप्तान), वासुदेव पाटिल, सुवेद पारकर, समित पटेल, संप्रीत बग्गा, यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, नील जाधव, अर्जुन तेंदुलकर, योगेश डोंगरे, अथर्व अंकोलेकर, सूरज सुरयाल, सिद्धार्थ देसाई, आकाश पांडे, मुकुंद सरदार । स्टैंड बाय : किरण मोरे, सत्यलक्ष्य जैन, निहार भुयान, विग्नेश सोलंकी, वैभव पाटिल ।

Latest Cricket News