1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-10: बतौर कमेंटेटर पीटरसन नये आइडिया लाएंगे

IPL-10: बतौर कमेंटेटर पीटरसन नये आइडिया लाएंगे

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन सोनी मैक्स की आईपीएल एक्सट्रा इनिंग्स टी20 पर बतौर पेनलिस्ट और कमेंटेटर आईपीएल पदार्पण करेंगे और वह चाहते हैं कि छोटे प्रारूप से संबंधित अपनी टिप्पणी के दौरान वह आधुनिक चीजों को शामिल करें।

Pietersen- India TV Hindi
Pietersen

नयी दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन सोनी मैक्स की आईपीएल एक्सट्रा इनिंग्स टी20 पर बतौर पेनलिस्ट और कमेंटेटर आईपीएल पदार्पण करेंगे और वह चाहते हैं कि छोटे प्रारूप से संबंधित अपनी टिप्पणी के दौरान वह आधुनिक चीजों को शामिल करें। 

पीटरसन ने पीटीआई से कहा, मैंने नवंबर में चैनल नाइन पर दक्षिण अफ्रीका बनाम आस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान माइकल क्लार्क के साथ कमेंटरी बाक्स साझा किया था। पप्स और मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से हाल में क्रिकेट से बाहर हुए हैं। मैं फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अब भी खेल रहा हूं और मैं अपनी टिप्पणी में आधुनिक युग की चीजें नये तरीके से पेश कर सकूंगा। 

वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर, दिल्ली डेयरडेविल्स और राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिये खेल चुके हैं। 

Latest Cricket News