कार्डिफ़, वैल्स: इंग्लैंड ने पहले ऐशेज़ टेस्ट के चौथे दिन लंच तक दूसरी पारी में 97 पर ऑस्ट्रेलिया के दो विकेट चटका कर टेस्ट जीतने की अपनी संभावना बढ़ा दी हैं। ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 412 का विशाल स्कोर है।
मोइन अली ने लंच के पहले आखिरी ओवर में ओपनर डेविड वार्नर को पगबाधा आउट कर मैच जीतने की अम्मीदें जगा दीं। इसके पहले ऑस्ट्रेलिया ने 19 के स्कोर पर क्रिस रोजर्स का विकेट खोया जिसे ब्रॉड ने बेल के हाथों कैच करवाया।
पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद वार्नर ने स्टीव स्मिथ के साथ पारी संभाली और स्कोर 97 तक पहुंचा दिया लेकिन तभी मोइन ने इस जोड़ी को तोड़ दिया। वार्नर ने 52 रन बनाए। स्मिथ 29 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Latest Cricket News