A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऐशेज़, 1 टेस्ट, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

ऐशेज़, 1 टेस्ट, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

कार्डिफ़: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। इंग्लैंड ने उम्मीद के मुताबिक स्पिनर के रुप में मोइन अली को टीम में शामिल किया। दूसरी तरफ

ऐशेज़, 1 टेस्ट,...- India TV Hindi
ऐशेज़, 1 टेस्ट, इंग्लैंड ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाज़ी का फ़ैसला

कार्डिफ़: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट में यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया। इंग्लैंड ने उम्मीद के मुताबिक स्पिनर के रुप में मोइन अली को टीम में शामिल किया।

दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने शैन वॉटसन को तवज्जो देते हुए मिशल मार्श को बाहर बैठाया। टीम में शॉन मार्श को भी जगह नहीं मिली। ऑस्ट्रेलिया बैटिंग की शुरुआत क्रिस रोजर करेंगे।

एलेस्टेयर कुक ने कहा कि विकेट सूखा हुआ है और बादल भी छट जाएंगे।

ऑस्ट्रेलिया 14 साल से इंग्लैंड में ऐशेज़ सिरीज़ नहीं जाती है। कप्तान क्लार्क ने कहा  "हमें मालूम है कि यहां सफलता मिलनी मुश्किल है लेकिन हम चुनौती स्वीकार करेंगे।

इंग्लैंड:
1 एलेस्टेयर कुक (कप्तान), 2 एडम लिथ, 3 गैरी बलांस, 4 इयान बेल, 5 जो रुट, 6 बेन स्टोक्स, 7 जोस बटलर (विकेटकीपर), 8 मोइन अली, 9 स्टुअर्ट ब्रॉड, 10 मार्क वुड, 11 जैम्स एंडरसन

ऑस्ट्रेलिया

1 डेविड वार्नर, 2 क्रिस रोजर्स, 3 स्यीव स्मिथ, 4 माइकल क्लार्क (कप्तान), 5 एडम वोग्स, 6 शैन वॉटसन, 7 ब्रैड हैडिन (विकेटकीपर), 8 मिशल जॉनसन, 9 मिशल स्टार्क, 10 जोस हैज़लवुड, 11 नाथन लेऑन

 

Latest Cricket News