A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ASHES: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 308 पर समेटा, 122 की बढ़़त

ASHES: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 308 पर समेटा, 122 की बढ़़त

कार्डिफ़, वैल्स: इंग्लैंड ने पहले ऐशेज़ टेस्ट के तीसरे दिन  सुक्रवार को सुबह सिर्फ़ 44 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के बाकी पांच विकेट चटका कर उसकी पूरी टीम को 308 पर समेट दिया।  इंग्लैंड को पहली

ASHES: इंग्लैंड ने...- India TV Hindi
ASHES: इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 308 पर समेटा

कार्डिफ़, वैल्स: इंग्लैंड ने पहले ऐशेज़ टेस्ट के तीसरे दिन  सुक्रवार को सुबह सिर्फ़ 44 रन देकर ऑस्ट्रेलिया के बाकी पांच विकेट चटका कर उसकी पूरी टीम को 308 पर समेट दिया।  इंग्लैंड को पहली पारी में 122 रन की महत्वपीर्ण वढ़त मिल गई है।

इंग्लैंड को 1997 के बाद पहली बार  ऐशेज़ सिरीज़ के पहले टेस्ट की पहली पारी में बढ़त मिली है।  तेज़ बॉलर्स एंडरसन, ब्रॉड और मार्क वुड ने  धीमे विकेट पर सटीक बॉलिग कर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज़ों को एक के बाद एक चलता किया। ऑस्ट्रेलिया ने कल के स्कोर 264-5 के आगे खेलना शुरु किया लेकिन 15 से भी कम ओवर में ही उसके बाकी 5 बल्लेबाज़ आउट हो गए।

शैन वॉटसन आज आउट होने वाले पहले बल्लेबाज़ रहे।  उन्हें ब्रॉड ने दिन के दूसरे ओवर में  lbw कर दिया। वॉटसन ने अपने कल के स्कोर 26 में सिर्फ चार रन और जोड़ पाए थे।

कल के नाइटवॉचमैन नाथन ल्योन  भी अपने कल के स्कोर में इज़ाफ़ा किए बग़ैर वुड का शिकार हो गए।
एंडरसन ने दूसरी नयी बॉल से हैडिन (22) को विकेट के पीछे लपकवा दिया। जॉनसन (14) ब्रॉड के बॉल पर ऑन साइड पर गैरी बालांस द्वारा पकड़े गए जबकि एंडरसन  की बॉल पर स्टार्क तीसरी स्लिप पर जो रुट के हाथों लपके गए।

 

Latest Cricket News