A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया से पहले भी 5 बार बजा है इन टीमों का बैंड

ऑस्ट्रेलिया से पहले भी 5 बार बजा है इन टीमों का बैंड

नयी दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में गुरुवार को ऐशेज़ सिरीज़ के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का पहला सेशन  क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट

ऑस्ट्रेलिया से पहले...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया से पहले भी 5 बार बजा है इन टीमों का बैंड

नयी दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में गुरुवार को ऐशेज़ सिरीज़ के चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन का पहला सेशन  क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया है। इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ स्टुअर्ट ब्रॉड की हैरतअंगेज़ गेंदबाज़ी के सामने ऑस्ट्रेलिया जैसी दमदार टीम सिर्फ 60 के स्कोर पर ढेर हो गई। ब्रॉड ने 15 रन देकर 8 विकेट लिए। ऐसा नहीं है कि किसी टीम की पहली बार ऐसी दुर्गति हुई हो। इसके पहले भी पांच बार इंग्लैंड इस तरह के सेशन में शामिल रही है जब हैरतअंगेज़ क्रिकेट देखने को मिला।

2000- बनाम वेस्ट इंडीज़ (लॉर्ड्स)

मैच के दूसरे दिन चायकाल के समय वेस्टइंडीज़ के 267 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 100 रन बना लिए थे लेकिन उसके 8 विकेट गिर चुके थे। ज़ाहिर है कि इंग्लैंड की हालत बेहद नाज़ुक थी और जल्द ही उसकी पूरी पारी 134 पर सिमट गई।

लेकिन एंडी कैडिक, डोमिनिक कॉर्क और डैरन गाफ की बेहतरीन गेंदबाज़ी के आगे वेस्ट इंडीज़ की दूसरी पारी 54 रन पर बिखर गई। कैडिक ने 5-16, कॉर्क ने 3-13 और गाफ ने 2-17 विकेट लिए। इंग्लैंड ये मैच दो विकेट से जीता थी।

Latest Cricket News