एशेज़ सिरीज़: जानें पहले टेस्ट के तीसरे दिन की 6 दिलचस्प घटनाएं
कप्तान स्टीवन स्मिथ की शानदार नाबाद 141 रनों की शतकीय पारी के बाद जोश हेजलवुड के दो विकेटों के दम पर आस्ट्रेलिया ने एशेज सिरीज़ के पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ अपने आप को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है।

278 रनों की पारी खेलकर मैक्सवेल ने सलेक्टर्स को दिलाई अपनी याद
शेफील्ड शील्ड क्रिकेट टूर्नामेंट में विक्टोरियो की ओर से खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने न्यू साउथ वेल्स के खिलाफ सिर्फ 318 गेंदों में 278 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी शानदार पारी के दौरान मैक्सवेल ने 4 छक्के और 36 चौके भी जड़े। अपनी इस पारी के साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई सलेक्टर्स को भी याद दिला दिया है कि टेस्ट फॉर्मेट में फिट बैठते हैं और उनकी इस पारी के बाद उम्मीद की जा सकती है कि उन्हें सिरीज़ के आगे के मैचों के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में डगह मिल सकती है।