अश्विन ख़त्म कर सकते हैं ऑलराउंडर की तलाश: कोहली
चेन्नई: टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविचंद्रन अश्विन की बैटिंग क्षमता पर भरोसा दिखाते हुए कहा कि वह एक अच्छे ऑलराउंडर हो सकते हैं जिसकी भारत को तलाश है। कोहली रविवार को श्रीलंका

चेन्नई: टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली ने रविचंद्रन अश्विन की बैटिंग क्षमता पर भरोसा दिखाते हुए कहा कि वह एक अच्छे ऑलराउंडर हो सकते हैं जिसकी भारत को तलाश है।
कोहली रविवार को श्रीलंका दौरे के पहले मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा, "अश्विन, भुवी और भज्जी बलेलेबाज़ी कर लेते हैं। अश्विन का टेस्ट औसत 40 है और मुझे नहीं लगता कि वो ऑलराउंडर क्यों नहीं हो सकते। ये एक चुनौती है। "
कोहली ने कहा कि वह पांच गेंदबाज़ों के साथ खेलना चाहेंगे ताकि 20 विकेट लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि दौरे पर वह तीन स्पिनर खिला सकते हैं।
"टेस्ट मैच जीतने के लिए अपके पास मज़बूत बॉलिंग होनी चाहिए। तीन स्पिनर खिलाए जा सकते हैं क्योंकि जीत के लिए 20 विकेट लेने होते हैं। पांच बॉलर्स को खिलाने का मतलब है कि बाकी टॉप छह खिलाड़ियों को और जिम्मेदारी लेनी होगी। "
कोहली ने कहा कि श्रीलंका दौरे पर उन्हें अपनी रणनीतियों को लागू करने का मौक़ा मिलेगा।
"ये एक सिरीज़ विशेष के लिए रणनीति बनाने का अच्छा मौक़ा है। तीन मैचों की सिरीज़ में हमारे पास ये देखने का मौक़ा होगा कि हमने अपनी योजनाओं पर कितना अमल किया। एक टेस्ट मैच सिरीज़ में ये संभव नहीं होता।
कोहली ने मुरली विजय की फिटनेस के बारे में कहा कि वह फिट हैं और उन्होंने अपने खेल में बहुत सुधार किया है।
भारतीय कप्तान को खुशी है कि शीर्ष क्रम में के एल राहुल और शिखर धवन के भी होने से प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने कहा, जहां तक ओपनिंग को लेकर प्रतिस्पर्धा की बात है तो यह काफी कड़ी है। राहुल बहुत अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है जबकि शिखर लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है।
कोहली ने रोहित शर्मा के टेस्ट मैचों में लगातार लचर प्रदर्शन का भी बचाव किया।
उन्होंने कहा, हम रोहित को प्रभावशाली खिलाड़ी मानते हैं। वनडे में वह शीर्ष क्रम में खेलता है और लेकिन जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है तो पहलू बदल जाते हैं। वह टेस्ट मैचों में छठे नंबर पर आता है। मेरा मानना है कि यदि वह चलने लगा तो एक सत्र में विरोधी टीम के हाथ मैच छीन लेगा।
कोहली ने कहा, आस्ट्रेलिया में जब वह तीसरे नंबर पर खेला था तो उसने अच्छा प्रदर्शन किया था। मुझे लगता है कि उसे अधिक अवसर देने की जरूरत है। जब वह अपने बल्लेबाजी क्रम में अच्छी तरह से सेट हो जाएगा तो उसे बताया जाएगा कि हमें मध्यक्रम में ऐसे बल्लेबाज की जरूरत है जो रन रेट बनाये रखे।
कोहली ने इसके साथ ही कहा कि श्रीलंका श्रृंखला से उन्हें अपनी कुछ खास रणनीतियों को आजमाने का सही मौका भी मिलेगा।
उन्होंने कहा, यह किसी खास श्रृंखला के लिये खास रणनीति अपनाने का मौका है। असल में इन तीन टेस्ट मैचों के आधार पर खुद का आकलन करना और यह पता करना कि वास्तव में हमने कितनी बार वैसा किया जैसा हम चाहते थे। मुझे लगता है कि एकमात्र टेस्ट मैच में आपको यह मौका नहीं मिलता है।
कोहली ने कहा, आपको एक सप्ताह या दस दिन तैयारी करनी होती और यह मैच पांच दिन चलता है। आपको तुरंत सुधार करके अगले मैच में उतरना होता है। मेरे लिये कप्तान के रूप में पहली पूरी श्रृंखला खेलना निजी तौर पर यह काफी रोमांचक है। हम टीम के रूप में जो रणनीति अपनाना चाहते हैं उनको लागू करने का मौका मिलेगा।
कोहली ने मुरली विजय की फिटनेस को लेकर चिंता को भी नकार दिया।
उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि विजय की फिटनेस कोई मसला है। वह ऐसा खिलाड़ी है जो शीर्ष क्रम में हमारे लिये बहुत ठोस बल्लेबाज है। पिछले डेढ़ साल में उसने अपने खेल में बहुत सुधार किया है। वह हमें ठोस शुरूआत देता है। क्रिकेट में हल्की फुल्की चोट लगती रही हैं।
कोहली ने कहा, मेरा मानना है कि खिलाडि़यों को इन छोटी चोटों से उबरने के लिये विश्राम का समय भी मिलना चाहिए। जहां तक विजय की बात है तो वह लगभग पूरी तरह फिट है। मुझे विश्वास है कि वह मैच फिट होगा।