दुबई: भारत के स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की तारीफ पाकिस्तानी लेग स्पिनर यासिर शाह के लिये बहुत प्रेरणास्रोत है जो संयुक्त रूप से दूसरे सबसे तेज 100 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बन गये हैं। शाह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां चल रहे दिन रात्रि टेस्ट के दौरान पांच विकेट की उपलब्धि हासिल की थी।
शाह ने कहा कि अश्विन के उत्साहित करने वाले शब्द प्रेरणादायी थे। शाह ने अश्विन की ट्वीट का जिक्र करते हुए कहा, हां, उसने (अश्विन) ने गुडलक कहा है इसलिये मैं इसका शुक्रगुजार हूं। यह बहुत प्रेरणादायी है जब कोई महान गेंदबाज जो कि 200 विकेट ले चुका है और आपको गुडलक संदेश देता है तो यह सचमुच मेरे लिये प्रेरणादायी है।
अश्विन हाल में सबसे तेज 200 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले गेंदबाज बने थे, उन्होंने ट्वीट में शाह की तारीफ की थी। भारत के फार्म में चल रहे इस स्पिनर ने ट्वीट किया था, गुडलक, ईश्वर आपको तरक्की दिलाये। उसे देखना सचमुच अच्छा था।
Latest Cricket News