1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष पर

अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष पर

दुबई: भारत के रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि रविंद्र जडेजा पांचवें स्थान पर हैं। अश्विन का टेस्ट बल्लेबाजी में औसत 31.68 है, जबकि उच्चतम स्कोर 124

R Ashwin tops the list of all-rounders in ICC Test rankings- India TV Hindi
R Ashwin tops the list of all-rounders in ICC Test rankings

दुबई: भारत के रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट हरफनमौलाओं की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं जबकि रविंद्र जडेजा पांचवें स्थान पर हैं। अश्विन का टेस्ट बल्लेबाजी में औसत 31.68 है, जबकि उच्चतम स्कोर 124 है। वह बांग्लादेश के शाकिब अल हसन से काफी ऊपर हैं।

अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3-0 से जीती घरेलू श्रृंखला में 31 विकेट लिये। वह गेंदबाजों की सूची में डेल स्टेन के बाद दूसरे स्थान पर हैं। अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन तो किया ही था, ज़रूरत पड़ने पर बल्ले से भी उन्होंने कमाल दिखाया। ऑस्ट्रेलिया के आगामी दौरे में यह देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय फिरकी गेंदबाज़ वहां की तेज़ पिचों पर कैसा प्रदर्शन करते हैं। यदि स्पिनरों का प्रदर्शन वहां भी असरदार रहा, तो भारतीय क्रिकेट टीम नए रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है।

बल्लेबाजी सूची में भारत का कोई खिलाड़ी शीर्ष 10 में नहीं है, जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दो पायदान चढ़कर शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के जो रूट दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं। ग्लेन टर्नर के बाद विलियमसन टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचने वाले न्यूजीलैंड के दूसरे बल्लेबाज हैं। टेस्ट टीमों मैं भारत दक्षिण अफ्रीका के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

Latest Cricket News