1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप: 27 फ़रवरी को भिड़ेंगे इंडिया, पाकिस्तान

एशिया कप: 27 फ़रवरी को भिड़ेंगे इंडिया, पाकिस्तान

24 फ़रवरी से एशिया कप शुरु हो रहा है और क्रिकेट की दुनियां के चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान 27 परवरी को एक दूसरे के साने होंगे। एशिया कप का पहला मैच 24 फ़रवरी को

asia cup- India TV Hindi
asia cup

24 फ़रवरी से एशिया कप शुरु हो रहा है और क्रिकेट की दुनियां के चिर प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान 27 परवरी को एक दूसरे के साने होंगे। एशिया कप का पहला मैच 24 फ़रवरी को भारत और मेज़बान बांग्लादेश के बीच होगा।

एशिया कप पहली बार टी20 फ़ॉरमेट में खेला जाएगा। और फ़ाइनल सहित सभी 11 मैच मीरपुर में शेर-ए-बांग्ला नैशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे।

भारत और पाकिस्तान आख़िरी बार 2015 विश्व कप में एक दूसरे से भिड़े थे। इस बार वे तीन हफ़्ते में दो बार एक दूसरे से खेलेंगे। 27 फ़रवरी के बाद दोनों 19 मार्च को विश्व टी20 कप में भी ज़ोरआज़माइश करेंगे। अगर दोनों टीमें एशिया कप फ़ाइनल (6 मार्च) में पहुंच जाती हैं तो ये दोनों के बीच तीन हफ़्ते में तीसरा मैच होगा।

वनडे फ़ारमेट में खेले गए एशिया कप में श्रीलंका का शानदार रिकॉर्ड रहा है। उसने 48 में से 34 मैच जीते हैं और पांच बार ख़िताब जीता है।

                            एशिया कप 2016

      दिन                      मैच
24 फ़रवरी            भारत बनाम बांग्लादेश
25 फ़रवरी           श्रीलंका बनाम TBD
26 फ़रवरी           बांग्लादेश बनाम TBD
27 फ़रवरी          भारत बनाम पाकिस्तान
28 फ़रवरी          बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
28 फ़रवरी         पाकिस्तान बनाम TBD
1 मार्च         भारत बनाम श्रीलंका
2 मार्च        बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान
3 मार्च        भारत बनाम TBD
4 मार्च       पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
6 मार्च             फ़ाइनल

Latest Cricket News