1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप: बांग्लादेश ने भारत के सामने रखा 121 रनों का लक्ष्य

एशिया कप: बांग्लादेश ने भारत के सामने रखा 121 रनों का लक्ष्य

मीरपुर: मेहमुदुल्ला की 13 बॉल पर 33 रन की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार को यहां एशिया कप फ़ाइनल में भारत के सामने निर्धारित 15 ओवर में 121 रन का लक्ष्य रखा। मेहमुदुल्ला के अलावा ओपनर

mahmudullah- India TV Hindi
mahmudullah

मीरपुर: मेहमुदुल्ला की 13 बॉल पर 33 रन की बदौलत बांग्लादेश ने रविवार को यहां एशिया कप फ़ाइनल में भारत के सामने निर्धारित 15 ओवर में 121 रन का लक्ष्य रखा। मेहमुदुल्ला के अलावा ओपनर शब्बीर ने भी 32 रन की नाबाद पारी खेली। भारत ने बारिस की वजह 15 ओवर के मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फ़ैसला किया था।

12वें ओवर में 75 रन पर पांच विकेट गवांने के बाद लग रहा था कि बांग्लादेश 100 का स्कोर पार नहीं कर पाएगा लेकिन मेहमुदुल्लाह और शब्बीर ने 20 बॉल में 45 रन जोड़कर एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया।

भारत की तरफ से जसप्रीत बूमरा ने शानदार बॉलिंग की और तीन ओवर के अपने कोटे में 13 रन देकर एक विकेट लिया। पंड्या और नेहरा मंहगे साबित हुए। उन्होंने 35 और 33 रन दिए।   

Latest Cricket News