1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप: बांग्लादेश ने टॉस जीता, भारत को दिया बैटिंग का न्योता

एशिया कप: बांग्लादेश ने टॉस जीता, भारत को दिया बैटिंग का न्योता

मीरपुर: एशिया कप के पहले मैच में बुधवार को यहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले ख़बर थी कि धोनी शायद पीठ में तकलीफ़ के कारण ये मैच न खेलें

mashrafe mortaza and dhoni, mirpur asia cup 2016- India TV Hindi
mashrafe mortaza and dhoni, mirpur asia cup 2016

मीरपुर: एशिया कप के पहले मैच में बुधवार को यहां बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया। पहले ख़बर थी कि धोनी शायद पीठ में तकलीफ़ के कारण ये मैच न खेलें लेकिन वो चोट से उबर गए हैं और मैच खेल रहे हैं। भारत जहां हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराकर पूरे आत्म विश्वास के साथ उतरेगा वहीं बांग्लादेश भी पिछले कुछ महीनों से अपनी सरज़मीं पर कोई सिरीज़ हारी नहीं है।

भारतीय टीम में अंजिक्य रहाणे की जगह विराट कोहली को शामिल किया गया है।

बांग्लादेश की टीम मैच में चार तेज गेंदबाजों के साथ मैदान में उतर रही है। पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में किया जा रहा है।

भारत:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, धोनी, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बूमरा, आशीष नेहरा

बांग्लादेश:

इमरुल कैस, सौम्य सरकार, शब्बीर रहमान, मेहमूदुल्लाह, शाक़िब अल हसन, मुश्फ़िकुर रहीम, मशरफ़े मुर्तुज़ा, मोहम्मद मिथुन, अल-अमीन हुसैन, मुस्ताफ़िज़ुर रहमान, तस्कीन अहमद

Latest Cricket News