A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की भिडंत आज, नजरें आमिर पर

Asia Cup: भारत-पाकिस्तान की भिडंत आज, नजरें आमिर पर

मीरपुर: एशिया कप टी-20 क्रिकेट में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। खेल प्रशंसक इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विश्व क्रिकेट की सबसे

indo pak- India TV Hindi
indo pak

मीरपुर: एशिया कप टी-20 क्रिकेट में शनिवार को भारत और पाकिस्तान की टीमों के बीच अहम मुकाबला खेला जाएगा। खेल प्रशंसक इस रोमांचक मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। विश्व क्रिकेट की सबसे रोमांचक प्रतिद्वंद्विता बार एक फिर देखने को मिलेगी जिसमें सभी की नजरें दागी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर भी टिकी होंगी। इस मैच में दोनों टीमों के बीच आईसीसी विश्व टी-20 चैम्पियनशिप के पहले दौर में अगले महीने वाले मैच के रोमांच की झलक भी दिखेगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मुकाबलों से विरासत जुड़ी है जबकि इन मुकाबलों पर दोनों पड़ोसी देशों की बीच की राजनीति का भी असर पड़ता है। कल के मैच का सबसे रोमांचक पहलू यह देखना होगा कि दागी आमिर को अंतिम एकादश में जगह मिलती है या नहीं।

स्पॉट फिक्सिंग के कारण पांच साल का प्रतिबंध झेलने के बाद वापसी करने वाले आमिर ने न्यूजीलैंड दौरे के साथ राष्ट्रीय टीम की ओर से खेलना शुरू किया और यह तेज गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने को बेताब होगा।

विराट कोहली पहले ही आमिर की वापसी का स्वागत कर चुके हैं लेकिन अभी यह नहीं पता कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सहित अन्य भारतीय खिलाड़ी स्पाट फिक्सिंग के दोषी इस खिलाड़ी के बारे में क्या सोचते हैं। भारत में बीसीसीआई ने शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई है और एस श्रीसंत, अंकित चव्हाण, अजित चंदीला जैसे खिलाडि़यों पर आजीवन प्रतिबंध लगाया है जिनके प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की कोई उम्मीद नहीं है।

दोनो टीमें इस प्रकार हैं:

भारत- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सुरेश रैना, युवराज सिंह, हार्दिक पांडया, रिंवद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, आशीष नेहरा, जसप्रीत बुमराह, अिंजक्य रहाणे, पार्थिव पटेल, भुवनेश्वर कुमार और हरभजन सिंह।

पाकिस्तान: शाहिद अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद हफीज, शारजील खान, उमर अकमल, शोएब मलिक, खुर्रम मंजूर, मोहम्मद नवाज, सरफराज अहमद, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हरफान, मोहम्मद समी, वहाब रियाज, अनार अली, इफ्तखार अहमद और इमाद वसीम।

Latest Cricket News