1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशिया कप में भारत की तीसरी शानदार जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

एशिया कप में भारत की तीसरी शानदार जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

मीरपुर: शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेले जा रहे एशिया कप के सातवें मैंच में मंगलवार को श्रीलंका ने भारत के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर भारत ने श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के

virat kohli- India TV Hindi
virat kohli

मीरपुर: विराट कोहली की संयमी और युवराज सिंह की तूफ़ानी पारी की बदौलत भारत ने  मंगलवार को यहां एशिया कप में श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह पक्की कर ली। भारत ने 139 का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। कोहली ने अपना शानदार फ़ार्म जारी रखते हुए अविजित अर्धशतक लगाया। ये उनका टी20 में 13वां अर्धशतक है। कोहली ने पिछली 16 पारियों में नौ अर्धशतक लगाए हैं।

दूसरी तरफ युवराज सिंह ने भी 18 बॉल में तीन चौक्कों और तीन छक्कों की मदद से 35 रन बनाकर दिखा दिया कि वह क्यों खेल के इस फ़ार्मेट के ख़तरनाक बल्लेबाज़ों में से एक हैं।

कोहली और युवराज ने चौथे विकेट की साझेदारी में 51 रन जोड़े।

भारत की शुरुआत अच्छी नही रही और 16 रन पर दोनों ओपनर धवन और रोहित पवैलियन लौट गए। इसके बाद रैना ने कोहली के साथ स्कोर 70 तक पहुंचाया। रैना के आउट होने के बाद युवराज सिंह आए और उन्होंने तूफ़ानी बल्लेबाज़ी से श्रीलंका के ताबूत में आख़िरी कील ठोक दी।

इसके पहले शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में  एशिया कप के सातवें मैंच में  श्रीलंका ने भारत के सामने 139 रनों का लक्ष्य रखा था। टॉस जीतकर भारत ने श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। श्रीलंका ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 138 रन बनाए थे।

भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को शुरू से ही परेशान किया। गेंदबाजों ने ना सिर्फ रन रोके, बल्कि नियमित अंतराल पर विकेट भी लेते रहे जिससे श्रीलंका की टीम को संभलने का मौका नहीं मिला।

श्रीलंका की तरफ से सबसे ज्यादा 30 रन चमारा कापुगेदरा ने बनाए। उनके अलावा मिलिंदा श्रीवर्धने ने 22 रनों का योगदान दिया।

भारतीय टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और रविचंद्रन अश्विन ने दो-दो विकेट लिए। आशीष नेहरा को एक विकेट मिला। दो बल्लेबाज रन आउट हुए।

पहली बार एशिया कप का आयोजन टी-20 फारमेट में किया जा रहा है।

Latest Cricket News