1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश दौरे पर 5 T20 मैच खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

बांग्लादेश दौरे पर 5 T20 मैच खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया इस साल के आखिर में बांग्लादेश का दौरा करेगा, जहां वह तीन की बजाय पांच टी 20 मैच खेलेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इसकी जानकारी दी।

<p>बांग्लादेश दौरे पर 5 T20...- India TV Hindi
Image Source : BANGLADESH CRICKET बांग्लादेश दौरे पर 5 T20 मैच खेलेगा ऑस्ट्रेलिया

ढाका| ऑस्ट्रेलिया इस साल के आखिर में बांग्लादेश का दौरा करेगा, जहां वह तीन की बजाय पांच टी 20 मैच खेलेगा। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने इसकी जानकारी दी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मूल कार्यक्रम के अनुसार, शुरूआत में न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी 20 सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करना था और उसके बाद आस्ट्रेलिया को। हालांकि अब आस्ट्रेलिया अगस्त की शुरूआत में वेस्टइंडीज का दौरा करने के बाद सीधे बांग्लादेश का दौरा करेगा। इसके बाद न्यूजीलैंड फिर बांग्लादेश का दौरा करेगा।

बीसीबी क्रिकेट संचालन के चेयरमैन अकरम खान ने संवाददाताओं से कहा, " जैसा कि पता चला है कि ऑस्ट्रेलिया तीन की बजाय पांच टी 20 मैच खेलने पर सहमत हो गया है। यह आठ से नौ दिनों तक चलेगा। हम अच्छी तरह से टी 20 विश्व कप की तैयारी कर रहे हैं।"

Latest Cricket News