A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पाकिस्तान ने ट्विटर पर लिखा, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में युद्ध का साधन हैं

पाकिस्तान ने ट्विटर पर लिखा, बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में युद्ध का साधन हैं

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान भले ही दोनों देशों को अमन और शांति का पौगाम देना चाह रही हो लेकिन लगता नहीं कि पाकिस्तान को ये रास आ रहा है। फिल्म शुरु से

सोशल मीडिया पर...- India TV Hindi
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान कर रहा बजरंगी भाई जान की बुराई

नई दिल्लीः सलमान खान की बजरंगी भाईजान भले ही दोनों देशों को अमन और शांति का पौगाम देना चाह रही हो लेकिन लगता नहीं कि पाकिस्तान को ये रास आ रहा है।

फिल्म शुरु से बेबुनियाद विवादों से घिरी रही लेकिन रिलीज डेट आते-आते सबकी गलतफहमियां दूर हो गई और जो फिल्म देखे बिना इसकी बुराई कर रहे थे वो भी इसकी तारीफ करने लगे।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की पाकिस्तान में इस फिल्म को एक वैचारिक युद्ध के साधन की तरह देखा जा रहा है। सोशल मीडिया ट्विटर पर एक अजीब सी जंग #BollywoodPoisoningPak के साथ शुरू हो गई है।

सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान पर क्रॉस का निशान बनाते हुए हिंदी फिल्मों के लिए लिखा है कि सरकार को भारतीय फिल्मों के खिलाफ एक्शन लेना चाहिए, वो किसी जंग से भी ज्यादा हानिकारक हैं।

अगली स्लाइड में जानिए सोशल मीडिया पर और क्या है प्रतिक्रियाएं-

Latest Bollywood News