A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Aus Vs Wi: दोहरा शतक चूके स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया 399 रन पर ऑल आउट

Aus Vs Wi: दोहरा शतक चूके स्मिथ, ऑस्ट्रेलिया 399 रन पर ऑल आउट

किंग्सटन: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में भोजनकाल के बाद 399 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में स्मिथ का अब तक

Aus Vs Wi: ऑस्ट्रेलिया 399 रन...- India TV Hindi
Aus Vs Wi: ऑस्ट्रेलिया 399 रन पर ऑल आउट, दोहरा शतक से चूके स्मिथ

किंग्सटन: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में भोजनकाल के बाद 399 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी।

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में स्मिथ का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर रहा। जबकी इससे पहले उनका सबसे ज्यादा स्कोर 192 रन था। जो  कि उन्होंने भारत के खिलाफ बनाया था। ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत कल  258/4 से हुई थी। जेरोम टेलर ने शेन वॉटसन का विकेट लेकर उन्हें जल्दी चलता किया।

स्मिथ और वॉटसन ने पांचवें विकेट के लिए 54 रन जोड़े। दूसरे छोर पर स्मिथ ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया और 17 चौकों और 2 छक्कों से 150 रन पूरे किए।

स्मिथ तेजी से अपनी पारी खेलते हुए दोहरे शतक की ओर बढ़ रहे थे लेकिन टेलर ने उन्हें आउट कर चलता किया। स्मिथ मात्र एक रन से शतक बनाने में चूक गए।

स्मिथ ने अपनी पारी में 21 चौके और 2 छक्के लगाए। देखा जाए तो स्मिथ 199 पर आउट होने वाले तीसरे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज हैं।

उन्होंने जोस हेजलवुड (24) के साथ नौवें विकेट के लिए 63 रन जोड़े। अगले ही ओवर में हेजलवुड के आउट होने के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई पारी खत्म हो गई। टेलर इंडीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने 6 विकेट लिए। जैसन होल्डर ने 2 विकेट लिए।

 

Latest Cricket News