A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विवाद के बीच आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया

विवाद के बीच आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया

ब्रिसबेन: आस्ट्रेलिया ने पहले क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन आज न्यूजीलैंड को 208 रन से हरा दिया हालांकि मेहमान कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के खिलाफ अंपायर के फैसले को लेकर विवाद पैदा हो गया । आस्ट्रेलिया

विवाद के बीच...- India TV Hindi
विवाद के बीच आस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराया

ब्रिसबेन: आस्ट्रेलिया ने पहले क्रिकेट टेस्ट के आखिरी दिन आज न्यूजीलैंड को 208 रन से हरा दिया हालांकि मेहमान कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के खिलाफ अंपायर के फैसले को लेकर विवाद पैदा हो गया ।

आस्ट्रेलिया ने आखिरी दिन बाकी सातों विकेट लेकर न्यूजीलैंड को 295 रन पर आउट करके जीत दर्ज की । इस जीत के साथ जीत मैचों की श्रृंखला में उसने 1 . 0 से बढत भी बना ली ।

न्यूजीलैंड टीम जीत के लिये 504 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी । आस्ट्रेलिया ने गाबा पर पिछले 27 साल से टेस्ट नहीं हारने का अपना रिकार्ड भी कायम रखा ।

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर को मैन आफ द मैच चुना गया जिन्होंने दोनों पारियों में शतक बनाये ।

न्यूजीलैंड टीम की हार लगभग तय थी लेकिन मैकुलम के विकेट पर विवाद पैदा हो गया । मैकुलम 80 रन बना चुके थे जब इंग्लैंड के अंपायर नाइजेल लोंग ने उन्हें दूसरी स्लिप में स्टीव स्मिथ द्वारा कैच आउट करार दिया । मैकुलम ने कहा कि उनके बल्ले ने गेंद को नहीं हुआ है लेकिन न्यूजीलैंड पहले ही दो रेफरल का इस्तेमाल कर चुका था ।

अगली गेंद पर डग ब्रेसवेल भी आउट हो गए जिससे मिशेल मार्श हैट्रिक पर आ गए लेकिन टिम साउदी ने उनकी हैट्रिक नहीं बनने दी । वह जोश हेजलवुड की गेंद पर विकेट के पीछे कैच के एक और विवादित फैसले का शिकार हुए ।

Latest Cricket News