सिडनी: साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच के लिए सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान कर दिया गया है। टीम में जोए बर्न्स की वापसी हुई है, वहीं कॉलम फर्ग्यूसन को डेब्यू करने का मौका दिया गया है। उंगली में चोट के कारण बल्लेबाज शॉन मार्श को टीम से बाहर जाना पड़ा है।
देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
श्रीलंका में ऑस्ट्रेलिया की 0-3 से हार के बाद बर्न्सस को टीम से बाहर कर दिया गया था। फर्ग्यूसन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 30 वनडे इंटरनेशनल और 3 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका दिया गया है। दोनों इस टूर्नामेंट में अब तक एक-एक सेंचुरी लगा चुके हैं। पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में 63 और 15 रनों की पारी खेलने वाले मार्श को अपनी उंगली की सर्जरी करानी होगी। उनकी यह उंगली पहले भी फ्रैक्चर हो चुकी है।
साउथ अफ्रीका ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को 177 रनों से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। सीरीज का दूसरा टेस्ट 12 नवंबर से होबार्ट में खेला जाएगा।
ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम: स्टीवन स्मिथ (कप्तान), डेविड वार्नर, जोए बर्न्स्, उस्मान ख्वाजा, एडम वोग्स, मिशेल मार्श, कॉलम फर्ग्यूसन, पीटर नेविल (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, जोस हेजलवुड, पीटर सिडल, जोए मेनी, नेथन लॉयन।
Latest Cricket News