1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्रमुख ने पूछा कोहली: ‘Sorry’ की स्पेलिंग क्या है?

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया प्रमुख ने पूछा कोहली: ‘Sorry’ की स्पेलिंग क्या है?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सिरीज़ में दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें लेकर विवाद है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनमें एक हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और

virat-smith- India TV Hindi
virat-smith

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टेस्ट सिरीज़ में दो खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें लेकर विवाद है कि थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनमें एक हैं टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ। बेंगलोर टेस्ट में DRS को लेकर स्मिथ विवादों में घिर गए थे और कोहली भी उनके रवैये पर बरसे थे। इस विवाद को लेकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी पक्ष-विपक्ष में कूद पड़े थे। इसी कड़ी में अब एक नया नाम जुड़ गया है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड का। 

जेम्स सदरलैंड ने कहा है, ’मुझे नहीं पता कि भारतीय कप्तान विराट कोहली को अंग्रेजी शब्द ‘सॉरी’ की स्पेलिंग आती भी है या नहीं।’ ये बात सदरलैंड ने एक ऑस्ट्रेलियाई रेडियो चैनल से बातचीत के दौरान कही है। जब सदरलैंड से ये पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि विराट कोहली को ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ से माफी मांगनी चाहिए, तो इस उन्होंने कहा, ‘देखिए, मुझे नहीं लगता कि उनको इस (सॉरी) शब्द की स्पेलिंग भी आती है।’ 

James Southerland

गौरतलब है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहे वर्तमान बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में मैदान पर दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनातनी देखी गई है। मैदान पर हुए इन विवादों और दोनों टीमों के बीच जारी तनातनी को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को खरी खोटी सुनाई है। वहीं, अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने भी विराट को आड़े हाथों लिया है। सदरलैंड ने साफ शब्दों में विराट की आलोचना करते हुए कहा कि शायद भारतीय कप्तान को ‘सॉरी’ शब्द (माफी) की स्पेलिंग नहीं आती है।

सदरलैंड ने इस तरह का बयान तो दे दिया लेकिन फिर संभल गए और लीपापोती करने लगे। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल और कड़ी सिरीज़ के बाद उन्हें उम्मीद है कि दोनों टीमों के खिलाड़ी एक साथ बैठकर थोड़ा हंसी-मज़ाक भी करेंगे। ''मुझे पता है कि वे आइपीएल में एक साथ काफी समय बिताने वाले हैं। इसलिए मुझे उम्मीद है कि यदि धर्मशाला में होने वाले सीरीज के आखिरी टेस्ट मैच में भी चीजें सामान्य नहीं होती हैं तो फिर आइपीएल में दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस में जरूर घुलमिल जाएंगे।''

ये भी पढ़ें: न कोहली न धोनी, ये खिलाड़ी है सबसे मालदार

गौरतलब है कि बेंगलुरु टेस्ट मैच में कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ को डीआरएस के लिए ड्रेसिंग रूम से मदद लेते हुए पकड़ा गया था, जिसके बाद काफी विवाद हुआ था। यह विवाद रांची टेस्ट में भी देखने को मिला जब |स्ट्रेलियाई कप्तान ने अपनी टीम के अन्य खिलाड़ियों के साथ मिलकर विराट कोहली की चोट का मजाक उड़ाया था। उसके बाद विराट कोहली ने भी जवाबी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने विराट कोहली को आड़े हाथों लेते हुए उनकी तुलना अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कर दी थी और कहा था कि भारतीय कप्तान विराट कोहली भी डोनाल्ड ट्रंप की तरह अपनी गलतियों की ठीकरा मीडिया के सिर फोड़ते हैं।

Latest Cricket News