1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. OOOpppsss....बल्ला हाथ में नहीं और चल दिए बल्लेबाज़ी करने

OOOpppsss....बल्ला हाथ में नहीं और चल दिए बल्लेबाज़ी करने

इस बल्लेबाज़ ने बैटिंग के लिए हर तैयारी की, हेल्मेट पहना, बैटिंग ग्लोव्ज़ पहने, पैड्स बांधे लेकिन बैटिंग के लिए सबसे अनिवार्य बैट ले जाना ही भूल गया। ये नज़ारा देखने को ऑस्ट्रेलिया की शेफ़ील्ड

Fawad Ahmed- India TV Hindi
Fawad Ahmed

इस बल्लेबाज़ ने बैटिंग के लिए हर तैयारी की, हेल्मेट पहना, बैटिंग ग्लोव्ज़ पहने, पैड्स बांधे लेकिन बैटिंग के लिए सबसे अनिवार्य बैट ले जाना ही भूल गया। ये नज़ारा देखने को ऑस्ट्रेलिया की शेफ़ील्ड शील्ड प्रतियोगिता में गुरुवार को जब फ़वाद अहमद अपना बल्ला ले जाना ही भूल गए।

अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन वनडे और दो टी20 खेले हैं। इस प्रतियोगिता में वह विक्टोरिया से वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेल रहे थे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के ट्विटर एकाउंट पर पोस्ट किए गए वीडियो में अहमद अपने ग्लोव्ज़ ठीक करते हुए मैदान में उतरते नज़र आ रहे हैं लेकिन अचानक बीच रास्ते से वह तब वापस लौटने लगते हैं जब उन्हें एहसास होता है कि वह बल्ला लाना तो भूल ही गए हैं। 

अहमद सीमा रेखा के पास वापस आते हैं और उनकी टीम की एक सपोर्ट स्टाफ ने  उनको बल्ला थमाता है। उधर इस घटना पर दर्शक तालियां बजाने लगते हैं।

Fawad Ahmed

इस घटना से अहमद थोड़ा शर्मिंदा होते हैं और ऊपर आसमान की तरफ देखकर मुस्कुराते हैं। उन्होंने सात बॉलों का सामना किया लेकिन एक भी रन नहीं बना पाए। 

Latest Cricket News