A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. वार्नर के अर्धशतक से आस्ट्रेलिया ने विंडीज को हराया

वार्नर के अर्धशतक से आस्ट्रेलिया ने विंडीज को हराया

प्रोविडेंस: आस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के अपने पहले वनडे क्रिकेट मैच में सोमवार को वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई वेस्टइंडीज टीम 32.3 ओवर में

david warner- India TV Hindi
david warner

प्रोविडेंस: आस्ट्रेलिया ने त्रिकोणीय एक दिवसीय क्रिकेट श्रृंखला के अपने पहले वनडे क्रिकेट मैच में सोमवार को वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी के लिये भेजी गई वेस्टइंडीज टीम 32.3 ओवर में 116 रन पर आउट हो गई । उसके आखिरी नौ विकेट 66 रन के भीतर गिर गए। अपनी सरजमीं पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में यह उसका न्यूनतम स्कोर है।

आस्ट्रेलिया ने जीत का लक्ष्य लगभग 25 ओवर बाकी रहते हासिल कर लिया। वार्नर ने नाबाद 55 रन बनाये । आस्ट्रेलिया ने आखिर में सात रन के भीतर तीन विकेट गंवाये। स्पिनर सुनील नारायण ने एक ओवर में दो विकेट लिये। आस्ट्रेलिया को इस जीत के साथ एक बोनस अंक भी मिला। वेस्टइंडीज ने दो दिन पहले इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराया था लेकिन इस मैच में वह आस्ट्रेलियाई गेंदबाजी का सामना नहीं कर सके। नाथन लियोन और एडम जाम्पा ने तीन तीन विकेट चटकाये जबकि मिशेल स्टार्क ने दो विकेट लिये।

Latest Cricket News