1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एशेज़ सिरीज़: पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 41 रन हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज़

एशेज़ सिरीज़: पर्थ टेस्ट में इंग्लैंड को पारी और 41 रन हराकर ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज़

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 662 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने शानदार गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड की दूसरी पारी 218 रनों पर समेट दी और जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया ने जीती...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया ने जीती एशेज़ सिरीज़

पर्थ: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को हराकर एशेज सिरीज़ अपने नाम कर ली है। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने सोमवार को तीसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन डब्ल्यू.ए.सी.ए ग्राउंड पर इंग्लैंड को पारी और 41 रनों से हरा दिया। 

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 662 रन बनाकर घोषित कर दी थी, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपने शानदार गेंदबाजों के दम पर इंग्लैंड की दूसरी पारी 218 रनों पर समेट दी और जीत हासिल की। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए जोश हेजलवुड ने पांच विकेट लिए। पैट कमिंस ने दो विकेट हासिल किए, वहीं क्रिस वोक्स और मोइन अली को एक-एक सफलता हासिल हुई। 

ऑस्ट्रेलिया ने पहला टेस्ट मैच 10 विकेट और दूसरा टेस्ट मैच 120 रनों से जीता था। 

Latest Cricket News