A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत दौरे से पहले आस्ट्रेलिया को सुधार की जरूरत: मैक्ग्राथ

भारत दौरे से पहले आस्ट्रेलिया को सुधार की जरूरत: मैक्ग्राथ

कोलकाता: श्रीलंका दौरे पर आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की की असफलता के सिलसिले को देखते हुए पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई टीम को अगले वर्ष मार्च में भारत दौरे पर जाने

mcgrath- India TV Hindi
mcgrath

कोलकाता: श्रीलंका दौरे पर आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की की असफलता के सिलसिले को देखते हुए पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्राथ ने कहा है कि आस्ट्रेलियाई टीम को अगले वर्ष मार्च में भारत दौरे पर जाने तक अपने प्रदर्शन में बड़े स्तर पर सुधार करने की जरूरत है। उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया अगले वर्ष मार्च में चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलने भारत दौरे पर आ रही है।

यहां एक उत्पाद के लांच में शामिल मैक्ग्राथ ने कहा, "आस्ट्रेलियाई टीम को कुछ मामलों में सुधार करना है। एकबार वे अपने घर लौट जाएंगी तो वे अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर देंगी। लेकिन अगले वर्ष मार्च में भारत दौरे के लिए उन्हें बड़ा सुधार करने की जरूरत है, खासकर श्रीलंका में स्पिन के अनुकूल पिचों पर उनके प्रदर्शन को देखते हुए।"

मैक्ग्राथ ने कहा, "अगर वे इसमें सुधार नहीं करते तो उन्हें यहां भारत में बड़ी मुसीबत झेलनी पड़ेगी।"

गौरतलब है कि आस्ट्रेलियाई टीम श्रीलंका दौरे पर अब तक अपने तीनों टेस्ट मैच 100 से अधिक रनों के अंतर से हारी है और भारतीय उपमहाद्वीप में उसे बीती तीन टेस्ट श्रृंखलाएं गंवानी पड़ी हैं।

मैक्ग्राथ ने कहा, "नाथू सिंह जैसे गेंदबाज बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। भारत में युवा खिलाड़ियों में सीखने का गजब का जज्बा है।"

भारत में युवा तेज गेंदबाजों के साथ काम करने के बारे में मैक्ग्राथ ने कहा, "मैंने जसप्रीत बुमराह और वरुण एरॉन के साथ थोड़ा समय बिताया है। वे बेहतरीन गेंदबाज हैं और उनके पास तेजी भी है।"

Latest Cricket News