1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया दौरे से इस कारण टीम इंडिया से बाहर हुए चक्रवर्ती जबकि नटराजन की चमकी किस्मत

ऑस्ट्रेलिया दौरे से इस कारण टीम इंडिया से बाहर हुए चक्रवर्ती जबकि नटराजन की चमकी किस्मत

भारतीय चयनकर्ताओं की मीटिंग में वरुण को टीम से बाहर करके उनकी जगह आईपीएल के पूरे सीजन में बेहतरीन यॉर्कर गेंदों से सब दिल जीतने वाले टी। नटराजन को शामिल किया गया है।

Varun Chakravarthy and T Natrajan- India TV Hindi
Image Source : IPLT20.COM Varun Chakravarthy and T Natrajan

कोरोना महामारी में आईपीएल के 2020 सीजन के बाद भारत को अपने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है। जिसके लिए भारतीय क्रिकेट कण्ट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) ने टीमों का ऐलान पहले ही कर दिया था। मगर अब कई खिलाड़ियों के चोटिल और कुछ के उपलब्ध होने के कारण एक बार खिलाड़ियों के दल में बदलाव किया है। जिसके चलते पहली बार टीम इंडिया में जगह बनाने वाले वरुण चक्रवर्ती का सपना टूट गया है। 

दरअसल, भारतीय चयनकर्ताओं की मीटिंग में आईपीएल के 2020 सीजन में केकेआर के लिए बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले वरुण चक्रवर्ती को पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे की टी20 टीम में शामिल किया था। मगर उसके बाद वो इन दिनों कंधे की चोट के कारण चोटिल चल रहे हैं। ऐसे में वरुण को टीम से बाहर करके उनकी जगह आईपीएल के पूरे सीजन में बेहतरीन यॉर्कर गेंदों से सब दिल जीतने वाले टी. नटराजन को शामिल किया गया है। इस तरह जहां चक्रवर्ती के सपने को झटका लगा है वहीं हैदराबाद के इस युवा तज गेंदबाज के सपनो को पंख लगे हैं। 

इतना ही नहीं संजू सैमसन को बतौर विकेटकीपर टीम इंडिया की वनडे टीम में भी अब शामिल कर लिया गया है। वहीं कमलेश नागरकोटी भी वर्कलोड के चलते अब ऑस्ट्रेलिया नहीं जाएंगे। उनके उपर बीसीसीआई की मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है। वहीं इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा की चोट पर भी बीसीसीआई की मेडिकल टीम पर नजर रहेंगी। जो फिट होते ही टीम का हिस्सा बनेंगे। 

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहले टेस्ट मैच के बाद वापस लौट आएंगे कप्तान कोहली, सामने रखी ये वजह

टीम इंडिया T20I टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेट-कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन (विकेट-कीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन। सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मो। शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी। नटराजन।

टीम इंडिया वनडे टीम: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (उप-कप्तान और विकेट कीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मो। शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, संजू सैमसन (विकेट कीपर)।

Latest Cricket News