A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. आस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज पर 459 रन की बढ़त

आस्ट्रेलिया को वेस्टइंडीज पर 459 रन की बढ़त

आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट में 459 रन की विशाल बढ़त लेकर दो दिन बाकी रहते ही श्रृंखला की जीत की ओर कदम बढ़ा दिये।

australia west indies- India TV Hindi
australia west indies

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 459 रन की विशाल बढ़त लेकर दो दिन बाकी रहते ही श्रृंखला की जीत की ओर कदम बढ़ा दिये। वेस्टइंडीज को 271 रन पर आउट करके आस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 280 रन की बढत बनाई। कप्तान स्टीव स्मिथ ने फालोआन नहीं देने का फैसला किया।

तीसरे दिन के आखिर में आस्ट्रेलिया ने तीन विकेट पर 179 रन बना लिये थे। स्मिथ 70 गेंद में 70 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि मिशेल मार्श ने 18 रन बना लिये हैं। आस्ट्रेलिया ने होबर्ट में पहला टेस्ट एक पारी और 212 रन से जीता था और अभी तक तीन पारियों में सिर्फ दस विकेट गंवाकर 1313 रन बनाये हैं।

आस्ट्रेलिया की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 11वें ओवर तक दोनों सलामी बल्लेबाज आउट हो गए थे । वेस्टइंडीज के कप्तान जासन होल्डर ने पहली पारी के शतकवीर जो बन्र्स (4) को दूसरी स्लिप में क्रेग ब्रेथवेट के हाथों लपकवाया । ब्रेथवेट ने डेविड वार्नर (17) का विकेट लिया जो गली में होल्डर को कैच देकर लौटे।

पहली पारी में शतक जमाने वाले उस्मान ख्वाजा ने 61 गेंद में 56 रन बनाये । वह होल्डर की गेंद पर विकेट के पीछे कैच देकर पवेलियन लौटे ।

Latest Cricket News