A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. महिला टी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज पहली बार बना चैम्पियन

महिला टी-20 विश्व कप : वेस्टइंडीज पहली बार बना चैम्पियन

वेस्टइंडीज ने रविवार को खिताबी मुकाबले में तीन बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है।

WestIndies
- India TV Hindi
WestIndies

कोलकाता: वेस्टइंडीज ने रविवार को खिताबी मुकाबले में तीन बार के चैम्पियन आस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप खिताब जीत लिया है। इससे पहले सलामी बल्लेबाज एलिस विलानी और कप्तान मेग लैनिंग के अर्धशतक की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने आईसीसी महिला विश्व टी20 के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच विकेट पर 148 रन बनाए। जवाब में कैरेबियाई टीम ने 19.3 ओवरो में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। हेले मैथ्यूज ने सर्वाधिक 66 रन बनाए जबकि कप्तान स्टेफानी टेलर ने 59 रनों का पारी खेली। दिएंद्रा डॉटिन 18 रनों पर नाबाद लौटीं। यह कैरेबियाई टीम का पहला टी-20 खिताब है।

 

ऑस्ट्रेलिया की तरफ से विश्व टी20 के फाइनल में विलानी ने 37 गेंद में नौ चौकों की मदद से 52 रन की पारी खेलने के अलावा लैनिंग (52) के साथ दूसरे विकेट के लिए 77 रन भी जोड़े। लैनिंग ने एलिस पैरी (28) के साथ भी तीसरे विकेट के लिए 42 रन जुटाए। लैनिंग ने 49 गेंद की अपनी पारी में आठ चौके मारे।

वेस्टइंडीज की ओर तेज गेंदबाज डियांड्रा डोटिन सबसे सफल गेंदबाजी रही जिन्हौंने 33 रन देकर दो विकेट चटकाए। ऑफ स्पिनर अनीसा मोहम्मद ने किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर एक विकेट हासिल किया। ऑस्ट्रेलिया की कप्तान लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन हेली मैथ्यूज के दूसरे ओवर में ही एलिसा हीली (04) ने इस आफ स्पिनर को उनकी गेंद पर वापस कैच थमा दिया।

सलामी बल्लेबाज विलानी ने इसके बाद कप्तान के साथ मिलकर पारी को संवारा। इस साझेदारी के दौरान विलानी पूरी तरह छाई रही। उन्होंने तेज गेंदबाज शामिला कोनेल पर चौके से खाता खोलने के बाद मैथ्यूज पर दो चौके मारे। विलानी ने वेस्टइंडीज की कप्तान स्टेफनी टेलर का स्वागत दो चौकों के साथ किया जबकि डियांड्रा डोटिन के पहले ओवर में तीन चौकों के साथ टीम का स्कोर छठे ओवर तक एक विकेट पर 54 रन तक पहुंचाया।

कप्तान लैनिंग ने भी ऑफ स्पिनर एमी फ्लेचर के पहले ओवर में दो चौके जड़कर अपने तेवर दिखाए। विलानी ने लेग स्पिनर शाक्वाना क्विंटाइन पर चौके और फिर एक रन के साथ 34 गेंद में अपना आठवां अर्धशतक पूरा किया।

Latest Cricket News