1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारत में करना होगा अच्छा प्रदर्शन: वॉर्नर

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारत में करना होगा अच्छा प्रदर्शन: वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने रविवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है।

David Warner | Getty Images- India TV Hindi
David Warner | Getty Images

ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के उपकप्तान डेविड वॉर्नर ने रविवार को कहा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है। इसके साथ ही वॉर्नर ने कहा कि फरवरी में भारत के खिलाफ खेली जाने वाली सीरीज न खेलने के लिए किसी भी खिलाड़ी के पास कोई बहाना नहीं होगा। भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट सीरीज की शुरुआत अगले माह 23 फरवरी से शुरू होगी।

​खेल से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली दो टेस्ट सिरीज़ में जीत हासिल की है और भारत के खिलाफ लगातार 9 टेस्ट मैचों में हार का सामना किया है। अपने पिछले 19 टेस्ट मैचों से अजेय रही भारतीय टीम ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सिरीज में 4-0 से जीत हासिल की है। वॉर्नर ने कहा कि इंग्लैंड अपनी सिरीज के दौरान बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन कर पाई है और इससे ऑस्ट्रेलिया का आत्मविश्वास बढ़ा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार जारी बयान में वॉर्नर ने कहा, ‘हमने इंग्लैंड के साथ भारत की हालिया सिरीज को देखा और सच कहूं तो मेहमान टीम ने काफी अच्छा खेला।’ वॉर्नर ने कहा कि इंग्लैंड की बल्लेबाजी अच्छी थी और इस कारण वह कई मौकों पर भारत के खिलाफ बड़ा स्कोर खड़ा कर पाने में सक्षम रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह एक सकारात्मक परिणाम है। टीम के सामने अधिक से अधिक समय तक अच्छी बल्लेबाजी करने की चुनौती होगी।

Latest Cricket News