ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता कप्तान मैग लैनिंग ने कोविड-19 महामारी के कारण मिले अतिरिक्त समय में आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम के सदस्यों को ऑनलाइन के माध्यम से बल्लेबाजी के बारे में बताया। लैनिंग के साथ इस सेशन में आयरलैंड की पूर्व कप्तान इसोबेल जॉयस भी शामिल थीं।
इस सेशन का मकसद खेल गतिविधियों के ठप्प होने के बाद भी खिलाड़ी कैसे अपने कौशल को बनाये रख सकते हैं, पर था। इन दोनों खिलाड़ियों ने कई विषयों पर चर्चा की जिसमें बड़े मैच से पहले मानसिक तैयारी, शॉट चयन के अलावा पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के टी20 अंतरराष्ट्रीय शतक का विश्लेषण शामिल था।
आयरलैड की कप्तान लौरा डेलने ने कहा, ‘‘ आप किसी भी समय लैनिंग और इसोबेल जैसी अनुभवी क्रिकेटरों से सीख सकते हैं। यह हमारी टीम के लिए खास अवसर था।’’
आपको बता दें कि कोरोना वायर महामारी के कारण क्रिकेट आयोजन पूरी तरह से ठप्प पड़ चुका है। ऐसे में दुनियाभर के पुरुष और महिला क्रिकेटर अपने घर पर ही हैं।
हालांकि इस दौरान सोशल मीडिया के माध्यम से अक्सर से यह खिलाड़ी एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। इसके साथ ही भविष्य में क्रिकेट के आयोजन को लेकर अपनी-अपनी राय भी रख रहे हैं।
Latest Cricket News