लाहौर: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में 1-4 की शिकस्त के बावजूद अजहर अली को वेस्टइंडीज के खिलाफ होेने वाली आगामी एकदिवसीय श्रृंखला के लिए कप्तान बरकरार रखा है।
पिछले साल मिसबाह उल हक के 50 ओवर के प्रारूप से संन्यास लेने के बाद कप्तान बने अजहर अली को अपनी कप्तानी को लेकर लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है।
उनकी अगुआई में पाकिस्तान को 25 मैचों में 15 हार का सामना करना पड़ा है जबकि इस दौरान टीम ने नौ मैच जीते और एक बेनतीजा रहा। टीम आईसीसी रैंकिंग मंे नौवें स्थान पर खिसक गई है।
Latest Cricket News