नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश के बीच चल रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज शिखर धवन (नाबाद 150) और मुरली विजय (नाबाद 89) मैच के दूसरे दिन भारतीय पारी को मजबूत स्थिति में लाने के इरादे से मैदान में उतरती। पर लगातार बारिश के चलते दूसरे देन का खेल रद्द कर दिया गया।
टेस्ट मैच के पहले दिन भी खेल बारिश के कारण जल्दी बन्द कर दिया गया था। आज का खेल निर्धारित समय से आधे घंटे पहले शुरू होना था । पहले दिन भारतीय सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बिना विकेट गवाएं 239 रन बनाए हैं।
धवन अपने टेस्ट करियर के सर्वाधिक स्कोर (187) से 37 रन दूर हैं। आज वो दोहरे शतक को लक्ष्य बनाते हुए अपना नया सर्वाधिक टेस्ट स्कोर दर्ज करना चाहेंगे।
धवन और विजय पहले विकेट के लिए 239 रनों की साझेदारी कर चुके हैं जिसके साथ ही भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी साझेदारियों की सूची में वे चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। दिलचस्प बात ये है कि इस सूची में तीसरे नंबर पर भी यही जोड़ी है। आज धवन-विजय की जोड़ी अपनी उसी रिकॉर्ड साझेदारी (289 रन) को तोड़ना चाहेंगे जो उन्होंने मार्च 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहाली में बनाई थी।
पहले दिन मैच को बारिश के कारण रोकना पड़ा था और इससे दिन का तीन घंटे से भी ज्यादा का समय बर्बाद हुआ था।
Latest Cricket News