1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश की महिला खिलाड़ी ने क्रिकेट पिच पर कराया वेडिंग फोटोशूट, ICC ने शेयर किया फोटो

बांग्लादेश की महिला खिलाड़ी ने क्रिकेट पिच पर कराया वेडिंग फोटोशूट, ICC ने शेयर किया फोटो

बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर संजिदा इस्लाम ने अपनी शादी से पहले के फोटोशूटआउट का आयोजन क्रिकेट पिच पर किया।

<p>बांग्लादेश की महिला...- India TV Hindi
Image Source : SANJIDA ISLAM बांग्लादेश की महिला खिलाड़ी ने पिच पर कराया वेडिंग फोटोशूट, ICC ने शेयर किया फोटो

नई दिल्ली| बांग्लादेश की महिला क्रिकेटर संजिदा इस्लाम ने अपनी शादी से पहले के फोटोशूटआउट का आयोजन क्रिकेट पिच पर किया और फिर उन पिक्चर्स को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद संजिदा से जुड़े ये पिक्चर्स चर्चा के केंद्र में हैं।

संजिदा ने इन तस्वीरों में पिच पर नारंगी रंग की साड़ी के अलावा मांग टीका, चुर (वजनदार कंगन) और फूलों से बने आभूषण पहन रखे हैं। संजीदा ने हाल ही में रंगपुर के एक प्रथम श्रेणी क्रिकेटर मिम मोसादेक के साथ शादी की है। संजीदा की वेडिंग फोटोशूटआउट की तस्वीरें आईसीसी ने भी शेयर की हैं।

संजीदा ने अगस्त 2012 में आयरलैंड के खिलाफ टी20 मुकाबले के साथ इंटरनेशनल डेब्यू किया था। 2018 में वह उस टीम का हिस्सा थीं, जिसने पहली बार महिला एशिया कप टी20 खिताब जीता था।

Latest Cricket News