शादी पर इस क्रिकेटर को बधाईयां नहीं भर भरकर मिली गालियां
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के गेंदबाज़ तस्कीन अहमद की भी शादी उनके लिए यादगार रहेगी लेकिन अच्छे कारणों के लिए बल्कि बुरे कारणों के लिए.


बहरहाल, प्रशंसकों के तंज़ और फ़ब्तियां दोनों परिवारों को एक होने से नहीं रोक पाईं ये बात अलग है कि यूज़र्स की ऐसी प्रतिक्रिया से तस्कीन काफी दुखी हैं. बांग्लादेश में तस्कीन के प्रंशसकों की तादाद काफी अच्छी है. इनमें महिला प्रशंसकों की तादाद भी काफी अच्छी है. सोशल साइट्स पर कमेंट में एक यूजर्स ने लिखा, ‘नाइमा ख़ूबसूरत महिला नहीं है. तस्कीन को किसी अच्छी लड़की को चुनना चाहिए था जबकि कुछ यूज़र्स ने तंज कसते हुए लिखा कि तस्कीन ने बहुत कम उम्र में शादी कर ली जबकि उन्हें अपने क्रिकेट करियर पर ध्यान देना चाहिए था.