A
  1. Hindi News
  2. बिज़नेस
  3. नंबर बता देगा कहां से आ रही है ट्रेन और कहां जाएगी

नंबर बता देगा कहां से आ रही है ट्रेन और कहां जाएगी

नई दिल्ली: रेलवे की रिज्वेशन विंडो (PRS) पर अब तत्काल टिकट बुक कराते समय कोई आईडी प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। अब तक PRS विंडो पर तत्काल की टिकट बुक कराते समय आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी देनी

नंबर बता देगा कहां से आ...- India TV Hindi
नंबर बता देगा कहां से आ रही है ट्रेन और कहां जाएगी

नई दिल्ली: रेलवे की रिज्वेशन विंडो (PRS) पर अब तत्काल टिकट बुक कराते समय कोई आईडी प्रूफ देने की जरूरत नहीं होगी। अब तक PRS विंडो पर तत्काल की टिकट बुक कराते समय आईडी प्रूफ की फोटोकॉपी देनी पड़ती थी। वहीं इंटरनेट से टिकट बुक कराते समय भी अब किसी आईडी प्रूफ का नंबर नहीं भरना होगा। हांलाकि यात्रा के दौरान यात्री को आईडी प्रूफ दिखाना अनिवार्य होगा। मौजूदा नियम के अनुसार एक टिकट पर एक से अधिक यात्री हों तो किसी एक को ही आईडी प्रूफ दिखाना होता है। यह नियम आगे भी जारी रहेगा। लेकिन यात्रा के दौरान यात्री पर कोई आईडी प्रूफ नहीं होता है तो बिना टिकट मान कर जुर्माना वसूला जाएगा। रेलवे बोर्ड ने व्यवस्था को एक सितंबर से पहले लागू करने के निर्देश दिए हैं।

रेलेवे से जुड़ी तमाम छोटी बड़ी चीजें ऐसी होंगी जो शायद कई बार आपकी नजरों के सामने से गुजरी होंगी लेकिन आपको उनको मतलब नहीं पता होगा। मसलन ट्रेन का नंबर बड़ा खास होता है। महज ट्रेन नंबर से ट्रेन के बारे में तमाम जानकारियां पता चल जाती हैं। जैसे ट्रेन सुपरफास्ट है या नहीं, कहां से आ रही है, कहां जा रही है आदि।

समझिए ट्रेन नंबर का पूरा गणित 

भारतीय रेलवे ने अब गाड़ी नंबर को 5 डिजिट का कर दिया है इससे पहले यह 4 डिजिट का हुआ करता था। आज के समय में ट्रेन को मिलने वाल नंबर इस आधार पर तय होता है। ट्रेन नंबर के पांच डिजिट 0 से 9 तक होते हैं।

यात्रियों की सहूलियत के हिसाब से भारतीय रेलवे ने 20 दिंसबर 2010 को ट्रेन के 4 डिजिट नंबर को 5 डिजिट नंबर में तब्दील कर दिया। जानिए ट्रेन के सबसे पहले डिजिट का क्या होता है मतलब। ट्रेन नंबर का पहला डिजिट 0 से लेकर 9 तक हो सकता है और हर एक का अलग मायना होता है। आप भी जानिए।

पहला डिजिट- 

0-    स्पेशल ट्रेन
1-    लंबी दूरी की ट्रेन
2-    यह भी लंबी दूरी की ट्रेन को दर्शाता है, लेकिन ऐसा तब होता है जब ट्रेन ट्रेन का पहला डिजिट (4 डिजिट नंबर में से) 1 से शुरू होता है।
3-    यह कोलकाता सब अर्बन ट्रेन के बारे में बताता है।
4-    यह चेन्नई, नई दिल्ली, सेक्युंदराबाद और अन्य मेट्रोपॉलिटन शहर को दर्शाता है।
5-    कन्वेंशनल कोच वाली पैसेंजर ट्रेन।
6-    मेमू ट्रेन।
7-    यह डूएमयू और रेलकार सर्विस के लिए होता है।
8-    यह मौजूदा समय में आरक्षित स्थिति के बारे में बताता है।
9-    यह मुंबई क्षेत्र की सब-अर्बन ट्रेन के बारे में बताता है। 

अगली स्लाइड में पढ़ें क्या कहते हैं दूसरे और अन्य डिजिट