A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह बनाने को लेकर चिंतित नहीं है बांग्लादेश

चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह बनाने को लेकर चिंतित नहीं है बांग्लादेश

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह बनाने को लेकर चिंतित होने की बात को

चैम्पियंस ट्रॉफी में...- India TV Hindi
चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह बनाने को लेकर चिंतित नहीं है बांग्लादेश

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने चैम्पियंस ट्रॉफी से ठीक पहले वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के कारण चैम्पियंस ट्रॉफी में जगह बनाने को लेकर चिंतित होने की बात को खारिज किया। वेबसाइट 'बीडीन्यूज24 डॉट कॉम' के अनुसार, बीसीबी के मुख्य कार्यकारी निजामुद्दीन चौधरी का मानना है कि 2017 में इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में बांग्लादेश की भागीदारी को कोई खतरा नहीं है, बशर्ते कि कुछ अप्रत्याशित न घट जाए।

त्रिकोणीय श्रृंखला के प्रस्ताव को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट जगत में असंतोष देखा जा रहा है। इस त्रिकोणीय श्रृंखला में हिस्सा लेने वाली दो टीमों के पास चैम्पियंस ट्रॉफी में आठवें और आखिरी पायदान पर जगह बनाने का मौका होगा।

चैम्पियंस ट्रॉफी-2017 में मेजबान इंग्लैंड सहित दुनिया की शीर्ष आठ टीमें हिस्सा लेंगी। बांग्लादेश ने हाल ही में भारत को एकदिवसीय श्रृंखला में 2-1 से मात देकर सातवें पायदान पर मजबूत स्थित बना ली है। आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में वेस्टइंडीज, बांग्लादेश से पांच अंक पीछे आठवें पायदान पर मौजूद है। पाकिस्तान नौवें पायदान पर है हालांकि चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले उसे पांच एकदिवसीय मैच खेलने हैं, जिससे उसके पास अपनी रैंकिंग सुधारने का पर्याप्त मौका है।

निजामुद्दीन ने कहा, "मौजूदा स्थिति के हिसाब से किसी अन्य टीम के लिए रैंकिंग में ऊपर पहुंचने के अवसर काफी कम हैं। हम सातवें पायदान पर हैं। अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं होता तो चैम्पियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने की हमारी संभावनाएं प्रबल हैं।"

 

Latest Cricket News