नई दिल्ली: पाकिस्तान की शानदार बैटिंग के दौरान ट्विटर पर बांग्लादेश का खूब मजाक उड़ा। आपको बता दें कि मोहम्मद हफीज (64 ),अहमद शहजाद (52) और शाहिद अफरीदी (49) की तूफानी पारियों की बदौलत पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बुधवार को ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप मैच में बांग्लादेश के सामने 202 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। यह ग्रुप-2 का दूसरा मैच है। टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 201 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
आप खुद देखिए ट्विटर पर कैसे उड़ा बांग्लादेश का मजाक
Latest Cricket News