A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बांग्लादेश ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से किया मना

बांग्लादेश ने पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने से किया मना

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस साल जुलाई के पहले दौरा करने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। पाकिस्तान बोर्ड ने दो टी20 मैच खेलने का निमंत्रण दिया था। पाकिस्तान को जुलाई

Bangladesh-Cricket-Team- India TV Hindi
Bangladesh-Cricket-Team

ढाका: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस साल जुलाई के पहले दौरा करने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। पाकिस्तान बोर्ड ने दो टी20 मैच खेलने का निमंत्रण दिया था। पाकिस्तान को जुलाई में बांग्लादेश का दौरा करना है और बोर्ड ने बांग्लादेश से उनके दौरे से होने वाली कमाई में हिस्सा मांगा है ताकि छह साल से लगातार दौरा मना करने से होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके।

पाकिस्तान ने क्रिकेट खेलने वाले देशों को सुरक्षा के मामले में आश्वस्त करने के लिए पांच मार्च को लाहौर में पाकिस्तान सुपर लीग के फाइनल का आयोजन किया था जिसमें बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का एक प्रतिनिधि भी शामिल था। 

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का कहना है कि सुरक्षा के इंतज़ाम अभी भी नाकाफी हैं इसलिये वे दौरा नहीं कर सकते। 

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार बोर्ड के अध्यक्ष जलाल यूनुस ने कहा, “हमने अपनी सुरक्षा टीम PSL फाइनल में भेजी थी। उसकी रिपोर्ट संतेषप्रद नही है इसलिये हम दौरा नहीं कर सकते। ICC की भी टीम को भी सुरक्षा के मामले में कोई प्रगति नही दिखी थी।”

PSL फाइनल में ICC के सुरक्षा सलाहकार शॉन नॉरिस मैजूद थे जो इस महीने अपनी रिपोर्ट देंगे।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि वह कही और खेलने के लिए तैयार है लेकिन पाकिस्तान UAE में बांग्लादेश और ज़िंबाब्वे की मेज़बानी नही करना चाहता क्योंकि इससे कमाई नही होगी। पाकिस्तान 2009 मार्च में लाहौर में श्रीलंका टीम पर हुए हमले के बाद से UAE में होम सिरीज़ खेल रहा है।

पिछले दो साल में पाकिस्तान का दौरा मना करने वाला बांग्लादेश चौथा देश है। उसके पहले वेस्ट इंडीज़, आयरलैंड और श्रीलंका भी मना कर चुके हैं। जिंबाब्वे ने 2015 में पाकिस्तान में तीन वनडे और दो टी20 मैच खेले थे।

Latest Cricket News