BBL 10 - सिडनी सिक्सर्स से जुड़े वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर
BBL 10 - सिडनी सिक्सर्स से जुड़े वेस्टइंडीज के जेसन होल्डर
IANS
Published : Dec 01, 2020 02:20 pm IST, Updated : Dec 01, 2020 02:20 pm IST
होल्डर अभी हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेले थे और अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को कुछ मैचों में जीत भी दिलाई थी।
Image Source : IPLT20.COMJason Holder
सिडनी| सिडनी सिक्सर्स ने बिग बैश लीग (बीबीएल) के 10वें संस्करण के लिए वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान जेसन होल्डर के साथ करार किया है। होल्डर हालांकि सिर्फ तीन मैचों में सिक्सर्स को सेवाएं देंगे। होल्डर अभी न्यूजीलैंड में हैं और दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी कर रहे हैं। वह इस महीने ही होबार्ट में सिक्सर्स से जुड़ेंगे।
29 साल के होल्डर 20 और 26 दिसम्बर को होने वाले मैच में सिक्सर्स के लिए खेलेंगे।
होल्डर अभी हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग में भी खेले थे और अपनी टीम सनराइजर्स हैदराबाद को कुछ मैचों में जीत भी दिलाई थी।