A
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BCCI चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम की जल्द करे घोषणा: सीओए

BCCI चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम की जल्द करे घोषणा: सीओए

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति सीओए ने आज BCCI से कहा कि वह शीघ्र चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करें।

bcci- India TV Hindi
bcci

नई दिल्ली: सर्वोच्च न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति सीओए ने आज BCCI से कहा कि वह शीघ्र चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए टीम की घोषणा करें। सीओए ने बोर्ड से कहा कि नए वित्तीय ढांचे को लेकर ICC के साथ मतभेद के बावजूद टीम की घोषणा में देर नहीं होनी चाहिए। IPL 2017: जानें पुणे के स्टार राहुल त्रिपाठी के बारे में 10 अनजानी बातें 

ICC ने बीते सप्ताह अपने बोर्ड की बैठक में आय में BCCI के हिस्से को कम करने के लिए मतदान किया था। इससे नाराज BCCI ने 1 से 18 जून तक इंग्लैंड में होने वाले चैम्पियंस ट्राफी से हाथ खींचने के विचार से अब तक टीम की घोषणा नहीं की है जबकि इसकी अंतिम तारीख बीत चुकी है। सीओए ने कहा है कि नियामक संस्था के साथ मतभेद के बाद भी बीसीसीआई को खिलाड़ियों के हितों की आहत नहीं करना चाहिए क्योंकि किसी बड़े टूर्नामेंट में हिस्सा लेना उनका अधिकार है।

Latest Cricket News